एमपी की 'लाडली बहनों' के चेहरे पर आएगी मुस्कान, खाते में आने वाली है किस्त जानें कब निकाल सकती हैं?
नई दिल्ली. भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब एशिया में सबसे अमीर लोगों की सूची जारी की गई है, इसमें भी भारतीयों का जलबा कायम है। ब्लूमबर्ग की एक ताजा रिपोर्ट में एशिया के टॉप 20 अमीर परिवारों की एक लिस्ट जारी की है। इसमें भारतीयों का ही दबदबा है। एशिया के टॉप 20 अमीर परिवारों में 6 भारत के हैं। सूची में नंबर 1 पर अंबानी परिवार है। इनकी नेटवर्थ करीब 90.5 बिलियन डॉलर है।
अंबानी परिवार में बिजनेस की शुरुआत धीरूभाई अंबानी ने की थी। ब्लूमबर्ग की लिस्ट में अंबानी परिवार ने टॉप किया है। इनका फ्लैगशिप फर्म रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसे मुकेश अंबानी संभालते हैं। दूसरे नंबर पर थाईलैंड का चेरावनॉन्ट परिवार है, जिनकी संपत्ति 42.6 बिलियन डॉलर है। तीसरे नंबर पर इंडोनेशिया का हार्टोनो परिवार है, जिसकी संपत्ति 42.2 बिलियन डॉलर है। चौथे नंबर पर भी एक भारतीय मिस्त्री परिवार है। उनकी कुल संपत्ति 37.5 बिलियन डॉलर है। पांचवें नंबर पर हांगकांग का क्वोक हैं, जिनकी संपत्ति 35.6 बिलियन डॉलर है।
ब्लूमबर्ग की एशिया के टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में 6 भारतीय हैं। अंबानी और मिस्त्री परिवा के अलावा सातवें नंबर पर जिंदल परिवार है, जिनकी कुल संपत्ति 28.1 बिलियन डॉलर है। 9वें नंबर पर बिरला परिवार है, जिनकी कुल संपत्ति 23 बिलियन डॉलर है। 10वें नंबर पर बजाज परिवार है, जिनकी नेटवर्थ 23.4 बिलियन डॉलर है। 19वें नंबर पर हिंदुजा परिवार है, जिनकी संपत्ति 14 बिलियन डॉलर है।
बता दें कि जिंदल परिवार ओपी जिंदल ग्रुप संभालता है, जबकि बिरला परिवार के पास आदित्य बिरला ग्रुप की कमान है। बजाज परिवार के पास बजाज ग्रुप और और हिंदुजा परिवार हिंदुजा ग्रुप की जिम्मेदारी संभालता है। हालांकि, इस रिपोर्ट पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं, क्योंकि इसमें अदाणी ग्रुप और अलीबाबा के जैक मा का नाम शामिल नहीं है।
Comments
Add Comment